छत्तीसगढ़

Job Fairs: संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 25 जून को, 900 से अधिक पदों पर भर्ती

CG News, रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 25 जून 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों द्वारा 900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

उप संचालक डॉ. शशि अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में यूनिक्स सॉल्यूशन्स प्रा.लि., एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ऑप्टिवल हेल्थ सॉल्यूशन्स प्रा.लि., वोडाफोन आईडिया लिमिटेड, स्पंदना स्फूर्ति फिनेंशियल प्रा.लि., शांता टेक्नो प्रा.लि., एलक्सर कम्युनिकेशन प्रा.लि., एस.के.एस. इस्पात एंड पावर लिमिटेड तथा आई टेक लिफ्ट्स रायपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठान शामिल होंगे।

मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा एमबीबीएस एवं बीएएमएस डॉक्टरों के लिए भी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक आवेदकों को अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक होगा।

रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में संपर्क कर सकते हैं अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

16 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

16 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

17 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

17 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

20 hours ago