बिहार

JD(U) के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ अभिषेक मिश्रा , भाजपा नेता राम केवल गुप्ता, हरिनंदन ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ राजद का दामन थामा

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव डॉक्टर प्रेम कुमार गुप्ता के समक्ष जद यू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ अभिषेक मिश्रा, भाजपा नेता राम केवल गुप्ता, हरिनंदन ठाकुर ने भाजपा और जदयू से त्यागपत्र देकर अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू से राजद की सदस्यता रसीद के साथ राष्ट्रीय जनता दल के प्रतीक चिन्ह का गमछा , लालटेन और लालू जी के कार्यकाल पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया ।

बता दे कि प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि तेजस्वी जी ने 17 महीने के महागठबंधन सरकार में नौकरी, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, आईटी सेक्टर, सिंचाई, बिहार के विकास का जो रोडमैप तय किया उससे बिहार में सकारात्मक राजनीति को मजबूती मिली। तेजस्वी जी ने बिहार में विकास और नौकरी-रोजगार को मुद्दा बनाकर बिहार से नफरत का माहौल समाप्त करने की दिशा में जो कार्य किये वह ऐतिहासिक रहा और इसकी सराहना सभी ओर से की जा रही है। आज बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन तेजस्वी जी के नेतृत्व पर जो बना है उससे बिहार में बदलाव की बयार र दिख रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

10 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

10 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

11 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

12 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

14 hours ago