बिहार

महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर जद (यू) के मीडिया पैनलिस्ट ने तीखा हमला बोला

बिहार, पटना : जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम, प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार एवं मीडिया पैनलिस्ट डाॅ0 मधुरेंदु पांडेय ने मीडिया में जारी बयान में आरजेडी पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता भलीभांति जानती है कि भ्रष्टाचार, घोटालों और परिवारवाद की राजनीति ने राज्य को वर्षों पीछे धकेल दिया था। ऐसे में घोटालों के गंभीर आरोपों से घिरे तेजस्वी यादव का महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होना न केवल बिहार की जनता के जनादेश का अपमान है, बल्कि यह उस पुराने दौर को फिर से लाने की कोशिश है जब सत्ता जनता की सेवा के बजाय परिवार के इर्द-गिर्द सिमट जाती थी।

हाल ही में बिहार में हुई जाति आधारित गणना ने यह साफ कर दिया है कि राज्य की सामाजिक संरचना कितनी विविध और संतुलित है। इस गणना के अनुसार, बिहार की कुल आबादी में पिछडा वर्ग लगभग 27 प्रतिशत, अत्यंत पिछडा वर्ग लगभग 36 प्रतिशत, अनुसूचित जाति लगभग 19 प्रतिशत, विशेष रूप से मुस्लिम आबादी, लगभग 17 प्रतिशत है। ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि बिहार की असली ताकत सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और सर्वांगीण विकास में निहित है।

लेकिन महागठबंधन की तरफ से जब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया, तो यह कदम बिहार की सामाजिक संरचना और प्रतिनिधित्व की भावना के साथ एक प्रकार की राजनीतिक छेड़छाड़ साबित हुआ है। यह निर्णय इस बात की ओर संकेत करता है कि राजद नेतृत्व केवल अपने परिवार और सीमित राजनीतिक हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा है, जबकि अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़े वर्गों की वास्तविक हिस्सेदारी की उपेक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस दूरदर्शिता और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ जाति आधारित गणना को पूरा कराया, उसने बिहार को देश के सामने सामाजिक न्याय का एक आदर्श माॅडल प्रस्तुत किया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हर वर्ग, हर समाज और हर क्षेत्र के विकास को समान प्राथमिकता दी गई है। यही कारण है कि आज बिहार की जनता उन्हें एक ईमानदार, संवेदनशील और सर्वसमावेशी नेता के रूप में देखती है।

इन्होंने राजद की राजनीति आज भी परिवारवाद और जातीय समीकरणों तक सीमित है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सद्भाव की राजनीति में विश्वास रखते हैं। बिहार की जनता अब छल, भ्रष्टाचार और झूठे वादों के दौर में लौटना नहीं चाहती। वह उस राजनीति का समर्थन करती है जिसने राज्य में सड़कों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा तक हर क्षेत्र में ठोस काम किया है।

बिहार का मतदाता अब यह तय कर चुका है कि राज्य में विकास, स्थिरता और सामाजिक न्याय की राजनीति ही आगे बढ़ेगी। परिवारवाद और भ्रष्टाचार के प्रतीक बन चुके राजद नेतृत्व के लिए बिहार की जनता के दिल में अब कोई जगह नहीं है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

4 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

4 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

5 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

5 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

8 hours ago