बिहार

JD (U) के मीडिया पैनलिस्ट ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज – कहा हम खोल रहे मेडिकल काॅलेज, तेजस्वी यादव बने सोशल मीडिया ब्वाॅय

पटना : जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 अनुप्रिया एवं मीडिया पैनलिस्ट डाॅ0 मधुरेंदु पांडेय ने जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए गठबंधन की सरकार बिहार का विकास करने में मशगूल है जबकि तेजस्वी यादव इन दिनों सोशल मीडिया ब्वाॅय बन गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया को विकास की सौगात देने आ रहे हैं पूर्णिया अब नई उड़ान भरने को तैयार है लेकिन तेजस्वी यादव को ये सारी चीजें दिखाई नहीं देती हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ रोजगार सृजन की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। अब तक 42,893 नियुक्तियों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार तकनीकी सेवा आयोग को भेजी गई है, जिनमें से 8000 नियुक्तियाँ पूरी हो चुकी हैं। बाकी प्रक्रियाएँ भी पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ रही हैं। आज नौकरी के बदले किसी से जमीन नहीं लिखवाया जा रहा है।

इसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने ऐतिहासिक सुधार किए हैं। पूर्णिया अस्पताल का विस्तार और नए मेडिकल काॅलेजों की स्थापना इसका जीता-जागता उदाहरण है। मेडिकल काॅलेजों का निर्माण और अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार सिर्फ भवन नहीं बल्कि स्वस्थ बिहार की मजबूत नींव है।

लेकिन दुर्भाग्य यह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इन उपलब्धियों का एहसास नहीं है। इसका कारण स्पष्ट है-वे राजनीति को सेवा नहीं, बल्कि धन अर्जन का माध्यम मानते हैं। जब राज्य सरकार अस्पताल और मेडिकल काॅलेज बना रही है तो तेजस्वी यादव केवल अपनी निजी संपत्ति और व्यक्तिगत लाभ की राजनीति में व्यस्त रहते हैं। बिहार की जनता देख रही है कि एक ओर सरकार मेडिकल काॅलेज का निर्माण कर रही है, जबकि तेजस्वी यादव केवल धन सृजन और संपत्ति सृजन में लगे हुए हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

7 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

7 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

8 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

9 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

11 hours ago