छत्तीसगढ़

Jashpur Nagar News: संकल्प प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाई गई, 12 अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा अब होगी 25 अप्रैल को

छत्तीसगढ़, जशपुर नग: कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस बार कक्षा 9वीं  में 40-40 विद्यार्थियों और कक्षा 10वीं, 11वीं व 12वीं में रिक्त सीटों के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 15 अप्रैल 2026 को सभी विद्यालयों के प्राचार्य संकलित कर संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर प्रवेश पत्र प्राप्त करेंगे। जो विद्यार्थी पहले फॉर्म भरकर जमा कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। अब प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में परीक्षा केंद्र होंगे।

पूर्व में प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होनी थी, जिसे स्थगित किया गया है। अब सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस बार प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी स प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएँगे और प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए एक अंक काटे जाएँगे स कक्षा 9 वीं,10 वीं में प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जो पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित केवल विज्ञान और गणित विषय से संबंधित होंगे स इसी प्रकार कक्षा 11 वीं व 12 वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स विषयों के 25 -25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएँगे स
इस नए शिक्षण सत्र से गुणवत्ता बढ़ाने और जेईई व नीट में सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई बदलाव किए गए है, जिसमें कक्षा 9 से ही एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से अध्यापन , प्रत्येक सप्ताह जेईई व नीट स्तर का टेस्ट, प्रत्येक माह एनटीए पैटर्न पर ऑनलाइन टेस्ट सभी कक्षाओं 9 से 12वीं तक लेना शामिल है स देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के स्टडी मटेरियल का उपयोग किया जाना शामिल है स चयन का आधार उपरोक्त प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक होगा तथा प्राप्तांक के मेरिट लिस्ट के आधार पर जिले के आरक्षण प्रावधान के तहत प्रवेश दिया जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि तीनो संकल्प में निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ निःशुल्क गणवेश तथा जेईई व नीट परीक्षा के लिए सभी प्रकार की आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध करायी जाती है स विद्यार्थियों को उच्च प्रशासनिक अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता है स कोचिंग देने वाले सभी विषयों के शिक्षक इसी कार्य के लिए अनुभवी और योग्य है जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा पृथक से नियुक्त किया गया है ।

पूरा फोकस केवल जेईई व नीट परीक्षा की तैयारी पर ही होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक विद्यार्थी अनिवार्य रूप से उपरोक्त परीक्षाएं क्वालीफाई करें और उनका एडमिशन आईआईटी और शासकीय मेडिकल कॉलेज में हो सके स इन तीनो संस्थान में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को केवल जेईई व नीट की परीक्षा अच्छे अंकों से क्वालीफाई करना है , इस सोच के साथ प्रवेश लेंगे ।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

16 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

16 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

17 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

18 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

20 hours ago