पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने चुनाव आयोग से अविलंव महिला रोजगार योजना में जो राशि डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में भेजे जा रहे हैं उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए और इस तरह के मामले में डबल इंजन सरकार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है । उसपर चुनाव आयोग को गंभीरता दिखानी चाहिए और इस मामले में जो भी संलिप्त हैं, उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह पूरी तरह से चुनाव को प्रभावित करने का मामला है और इस तरह के मामले से कहीं ना कहीं वोटर को प्रभावित किया जा रहा है जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंधन है ।

एजाज अहमद ने कहा की, इस मामले में चुनाव आयोग को राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज कुमार झा ने आवेदन भी दिए गए हैं, लेकिन चुनाव आयोग इस मामले में चुप है। जबकि आवेदन पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और इस मामले में जो भी संबंधित अधिकारी हैं ,उन पर आचार संहिता का मामला दर्ज होना चाहिए। क्योंकि महिला रोजगार योजना के नाम पर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है इस तरह की योजनाओं को चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कहीं से उचित नहीं है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।