बिहार

सोनपुर के गंगाजल गांव में सम्राट चौधरी ने विनय कुमार सिंह के लिए मांगा वोट: लालटेन वालों के बहकावे में नहीं आए

बिहार, पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर में कहा कि वो क्षेत्र के विकास के लिए सोनपुर को गोद लेंगे और सोनपुर के विकास के लिए लगातार काम करेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी विनय कुमार सिंह मजबूत प्रत्याशी हैं इन्होंने राबड़ी देवी को यहां हराने का काम किया है। इन्हें भारी मतों से जीत दिला कर नरेंद्र मोदी जी, नीतीश कुमार जी के हाथों को मजबूत कीजिए।

सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के गंगाजल गांव में एनडीए प्रत्याशी विनय कुमार सिंह (भाजपा) के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद भी वहां भारी संख्या में लोग सम्राट चौधरी को सुनने पहुंचे थे। लोगों का उत्साह देख कर सम्राट चौधरी ने कहा- बारिश के बावजूद यहां जुटी भारी भीड़ विनय कुमार सिंह जी के लिए शुभ संकेत है।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा- एनडीए सरकार और भारतीय जनता पार्टी सोनपुर को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि यहां काशी विश्वनाथ की तर्ज पारी कॉरीडोर बनाया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है। श्री चौधरी ने लोगों से अगाह करते हुए कहा कि लालटेन पार्टी वाले झूठ और भ्रम फैला रहे हैं आपको उनके बहकाबे में नहीं आना है। श्री चौधरी ने कहा एनडीए सरकार ने 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम किया है। इसबार हमारी सरकार बनेगी तो एक करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि- एनडीए का संकल्प पत्र बिहार के हर तबके को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है — किसान, महिला, युवा, मजदूर, व्यापारी, विद्यार्थी और वंचित समाज, सभी के लिए इसमें ठोस योजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में एनडीए बिहार में एक करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर सृजित करेगा। राज्य के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर, स्पोर्ट्स सिटी और खेलों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, हर जिले में फैक्ट्रियां, दस औद्योगिक पार्क, सौ एमएसएमई पार्क और पचास हजार से अधिक कुटीर उद्यम स्थापित करने की योजना है। बिहार को औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान देने के लिए डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की भी घोषणा की गई है।

श्री चौधरी ने कहा- संकल्प पत्र में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया गया है। महिलाओं को रोजगार योजना के तहत दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी और मिशन करोड़पति के माध्यम से महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

3 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

3 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

4 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

5 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

7 hours ago