बिहार

Hajipur News: हाजीपुर की दूरी अब होगी मिनटों में तय – ब्रिज निर्माण का कार्य 60 फीसदी पूरा

Bihar News, पटना। राजधानी पटना से हाजीपुर के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए काफी राहत भरी खबर है। ऐसे लोगों को अब महात्मा गांधी सेतु पर घंटों जाम से जूझने की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। पथ निर्माण विभाग की ओर से इस सेतु के समानान्तर बनाए जा रहे अतिरिक्त फोर लेन ब्रिज का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का दावा किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस अतिरिक्त ब्रिज के बन जाने से उत्तर से दक्षिण बिहार के बीच की यातायात सुगम होगी। साथ ही गांधी सेतु पर घंटों जाम में फंसे रहने की समस्या से भी लोगों को स्थाई रूप से छुटकारा मिलेगा।

करीब साढ़े चार दशक पहले एनएच-19 पर बने महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक दबाव बढ़ जाने से इसके समानान्तर अतिरिक्त फोर लेन ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। भारत सरकार की अनुशंसा पर दोनों तरफ से 14.5 लंबी सड़क को जोड़ते हुए 5.5 किमी लंबा ब्रिज निर्माण का कार्य पथ निर्माण विभाग ने 2021 में शुरू किया। ब्रिज निर्माण का काम एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुल निर्माण का कार्य करीब 60 फीसदी अब पूरा हो चुका है। जिस रफ्तार में निर्माण कार्य की प्रगति है, दिसंबर 2026 तक पुल निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस पुल से राजधानी पटना समेत जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा आदि जिलों का उत्तर बिहार से और छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सारण, सीवान, गोपालगंज आदि जिलों का दक्षिण बिहार से यातायात की सुविधा आसान हो जाएगी।

गांधी सेतु की स्थिति को देखते हुए बनाया जा रहा नए ब्रिज
काफी पुराना हो चुके महात्मा गांधी सेतु की स्थिति को देखते हुए कुछ वर्ष पहले इसके सुपर स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया था। यह फोरलेन ब्रिज अब पूरी तरह से सुरक्षित और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने वाली है। इसके बाद भी गांधी सेतु पर वाहनों का काफी दबाव बढ़ गया था। इस समस्या से लोगों को स्थाई छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने गांधी सेतु के समानान्तर फोर लेन ब्रिज बनाने का सुझाव दिया था। इसके लिए सरकार ने 2926.42 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

10 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

10 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

11 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

12 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

14 hours ago