छत्तीसगढ़

मनरेगा की डबरी से खेतों में हरियाली… चेहरे पर मुस्कान, कमाई में हुई बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़, रायपुर : मनरेगा से खेतों में डबरी निर्माण से किसानों को सिंचाई का स्थायी साधन मिल रहा है। इससे खेती-किसानी में सुधार हो रहा है और किसानों की कमाई बढ़ रही है। मनरेगा के तहत बनी डबरी किसानों के जीवन में संजीवनी साबित हो रही है। बरसात का पानी अब व्यर्थ बहने के बजाय खेतों में फसलों को सींच रहा है। इससे न सिर्फ किसानों की मेहनत रंग ला रही है, बल्कि खुशहाली की नई राह भी खुल रही है। बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के एरमसाही ग्राम पंचायत के किसान आशीष के खेत में डबरी खुदाई के बाद उसकी पैदावार और आमदनी बढ़ गई है।

ग्राम सभा में मनरेगा के तहत आशीष के खेत में डबरी निर्माण का प्रस्ताव पास होने के महज दो महीनों में ही इसका निर्माण पूर्ण कर लिया गया। इस दौरान 955 मानव दिवस रोजगार भी सृजित हुआ जिससे गाँव के कई लोगों को काम मिला। एक लाख 72 हजार रुपए से निर्मित इस डबरी से न केवल जल संचयन की व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि रोजगार और बेहतर कृषि के नए अवसर भी बने हैं। डबरी से खेतों की सिंचाई आसान हो गई है, जल स्तर में भी सुधार है।

आशीष बताते हैं कि डबरी निर्माण से सिंचाई की व्यवस्था हो जाने से अब पैदावार बेहतर हो रही है। साथ ही पशुपालन की व्यवस्था भी सुदृढ़ हुई है। सिंचाई की सुविधा हो जाने से हरी सब्जियों एवं धान की फसल में उसे अच्छा मुनाफा हुआ है। एरमसाही के किसानों का कहना है कि डबरी निर्माण से खेतों में नमी बनी रहती है और सालभर खेती संभव हो पाती है। जल संचय की इस व्यवस्था से पूरे गाँव को फायदा हो रहा है। मनरेगा से डबरी के निर्माण से जल स्तर, पैदावार और कमाई तीनों में बढ़ोतरी हो रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

5 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

5 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

6 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

9 hours ago