Spread the love

Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम में भी BJP की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। तमिलनाडु में इस बार खेल ही बदल गया। एक्टर विजय की टीवीके बहुमत के करीब पहुंच गई है। इधर केरल में कांग्रेस गठबंधन ने जीत का दावा कर दिया है। पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है।

पश्चिम बंगाल में संवेदनशील माहौल देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बंगाल में एक तरफ जश्न मनाया जा रहा है।

 शुभेंदु अधिकारी ने मिठाई बांटी

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट से भारी मतों से हराया। जीत हासिल करने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को मिठाई बांटी ।