Spread the love

नई दिल्ली /रायपुर : केंद्र सरकार ने सोमवार (9 मार्च) को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक, अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद कर बुक सकेंगे। मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया है। पहले लोग लगभग 55 दिन में एक सिलेंडर बुक करते थे, लेकिन हाल में कुछ लोग 15 दिन के अंदर ही दोबारा बुकिंग करने लगे थे।

सिलेंडर के दाम दो दिन पहले 60 रुपए महंगा
सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की एलपीजी गैस अब 913 रुपए की मिल रही है। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। यह अब 1883 रुपए का मिल रहा है। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं।