बिहार

Constable Recruitment News: बिहार में 993 सिपाही की भर्ती प्रक्रिया शुरू – देखे, ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया, अंतिम तारीख

Spread the love

Bihar Sipahi Bharti News, पटना। राज्य में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के स्तर से इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो रही है, जो 31 मार्च 2026 तक चलेगी। चयन पर्षद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडियट (विज्ञान) होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को भैतिकी, रसायन और गणित विषयों में न्यूनतम 50 फीसदी और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक के साथ उतीर्ण होना अनिवार्य होगा।

चयन पर्षद से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आईएसी स्तर की होगी। इस परीक्षा के प्रश्न-पत्र में 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से संबंधित होंगे तथा 25-25 प्रश्न इंटरमीडिएट स्तर की भौतिकी, रसायन और गणित विषयों से संबंधित होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। मेधा सूची का गठन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के अनुरूप आरक्षण कोटिवार किया जाएगा। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर यथासंभव विज्ञापित रिक्तियों का आरक्षण कोटिवार प्रत्येक कोटि के लिए 5 गुणा सफल अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जाएगा।

सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर चयन के लिए गैर आरक्षित पदों की संख्या 408, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 99, अनुसूचित जाति के 157, अनुसूचित जनजाति के 10, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 175, पिछड़ा वर्ग के 113 और पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए 31 पद निर्धारित किए गए हैं। कुल पदों में बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के आधार पर 338 पद और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए भी क्षैतिज आरक्षण के आधार पर 20 पद रखे गए हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

16 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

16 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

18 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

18 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

19 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

19 hours ago