बिहार

बिहार से चार राज्यों के लिए 118 एसी अंतर्राज्यीय बसें शुरू – होली और ईद के अवसर पर प्रवासी बिहारियों को बड़ी राहत

Spread the love

Bihar News, पटना। होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहार के मौके पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए अंतर्राज्यीय बसें शुरू हो गई हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख रूटों पर कुल 118 एसी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। यह सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे लाखों यात्रियों को किफायती और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। सोमवार से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सभी रूटों पर बसें शुरू हो गई हैं, जबकि दिल्ली और हरियाणा के लिए दोनों दिशाओं से सेवा चालू है।

इन बसों में एसी सीटर और एसी स्लीपर दोनों श्रेणियां शामिल हैं और सरकार टिकट पर भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे किराया काफी कम हो गया है। निगम के अनुसार, बिहार-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 67 त्योहारी बसें व हरियाणा के लिए 51 बसों का परिचालन हो रहा है।

प्रमुख रूट, सब्सिडी और किराया

बिहार-दिल्ली रूट

• दरभंगा-दिल्ली: एसी सीटर- 1,190 रुपये (वास्तविक 1,842 रुपये, सब्सिडी 652 रुपये), एसी स्लीपर – 1,796 रुपये (वास्तविक 2,754 रुपये, सब्सिडी 958 रुपये)।
• किशनगंज-दिल्ली: एसी सीटर- 1,494, एसी स्लीपर- 2,255
• गयाजी-दिल्ली: एसी सीटर – 1,158 रुपये (सब्सिडी 635 रुपये), एसी स्लीपर – 1,747 रुपये (सब्सिडी 923 रुपये)।
• सीतामढ़ी-दिल्ली: एसी सीटर- 1,183, एसी स्लीपर- 1,785
• शिवहर-दिल्ली: एसी सीटर- 1,170, एसी स्लीपर- 1,766
• सुपौल-दिल्ली: एसी सीटर- 1,345, एसी स्लीपर- 2,030
• सिवान-दिल्ली: एसी सीटर- 1,007, एसी स्लीपर- 1,520
• मुजफ्फरपुर-दिल्ली: एसी सीटर – 1,121 रुपये, एसी स्लीपर – 1,692 रुपये।
• पटना-दिल्ली: एसी सीटर – 1,254 रुपये (सब्सिडी 619 रुपये); एसी स्लीपर – 1,893 रुपये (सब्सिडी 919 रुपये)।

पटना से बस गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे, गयाजी से शाम 7:30 बजे, मुजफ्फरपुर से सुबह 11:20 बजे और दिल्ली से दोपहर 1:00 से 2:20 बजे के बीच रवाना होंगी।

बिहार-हरियाणा रूट:

• पूर्णिया-गुरुग्राम: एसी सीटर – 1,400 रुपये, एसी स्लीपर- 2,112 रुपये।
• पटना-अंबाला: एसी सीटर – 1,334 रुपये, एसी स्लीपर – 2,013 रुपये।
• पटना-गुरुग्राम: एसी सीटर – 1,093 रुपये, एसी स्लीपर – 1,649 रुपये।
• गयाजी-अंबाला: एसी सीटर – 1,294 रुपये, एसी स्लीपर – 1,953 रुपये।
• गयाजी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1,207, एसी स्लीपर- 1,822
• अररिया-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1,356, एसी स्लीपर- 2,046
• मधुबनी-अंबाला: एसी सीटर- 1,434
• मधुबनी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1,223, एसी स्लीपर- 1,845
• लऊखा-अंबाला: एसी सीटर- 1,207, एसी स्लीपर- 2,109
• मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस का वास्तविक किराया 707 रुपये है, जिसपर सरकार 269 रुपये सब्सिडी दे रही है।

ऑन स्पॉट टिकट बुकिंग की भी सुविधा

टिकट बुकिंग की सुविधा निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा ऑफलाइन व ऑन-स्पॉट बुकिंग भी संभव है। बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-टिकटिंग की सुविधा होगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

16 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

16 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

18 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

18 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

19 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

19 hours ago