बिहार

Congress Sevadal: कांग्रेस सेवादल ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

Bihar News, पटना: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय , सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की उपस्थिति में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने शनिवार (14 फ़रवरी) को  सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की। परंपरा के अनुसार ध्वज बंधन कार्यक्रम के उपरांत यह अभियान प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अफरोज खान एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सेवादल की सराहना करते हुए कहा कि सेवादल संगठन जितना मजबूत होगा, कांग्रेस पार्टी भी उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगी और जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा आएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को सेवादल से जोड़कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।

कार्यक्रम में प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष श्रीमती रुचि सिंह, अहमद राजा खान, आशुतोष रंजन, राजकुमार पूर्वे, विपिन झा, राजीव पांडे, अली बल्खि, पिंकी पासवान, गुप्तेश्वर चौबे, गुलशन कुमार, सुरेश कुमार सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

10 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

10 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

11 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

12 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

14 hours ago