बिहार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कसे तंज, कहा – प्रधानमंत्री मोदी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं, तबियत खराब का देंगे हवाला

बिहार, पटना: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं। एनडीए के चुनाव जीतने की स्थिति में मोदी अपने किसी चेले को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे। चुनाव के बाद नीतीश कुमार से कहा जाएगा कि आपकी तबियत ठीक नहीं है, आप घर बैठकर आराम कीजिए।

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राजा पाकर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में पलायन, बेरोजगारी, गरीबी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों पर जदयू-भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्होंने जनता की कभी सुध नहीं ली। 20 वर्षों में न तो वे शिक्षा और रोजगार की स्थिति में सुधार ला सके, न बिहार से पलायन रोक पाए और न ही गरीबी खत्म कर पाए। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिलीं और लाखों लोग पलायन करने को मजबूर रहे। उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के जंगलराज हटाने वाले बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए सवाल किया कि जब पिछले 20 साल से बिहार में जदयू-भाजपा की सरकार है, तो अब तक जंगलराज खत्म क्यों नहीं हो पाया है?

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने नीतीश कुमार पर कुर्सी के लालच में समाजवादी सिद्धांतों, कर्पूरी ठाकुर और लोहिया के आदर्शों को भूलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए मनुस्मृति में विश्वास रखने वाली, कमजोर तबकों को दबाने वाली और जातिवाद को बढ़ावा देने वाली भाजपा के साथ चले गए। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में दलितों को डराया-धमकाया जा रहा है, लेकिन मोदी-नीतीश को उनकी कोई चिंता ही नहीं है, उन्हें सिर्फ कुर्सी की परवाह है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मोदी के दिमाग में सिर्फ चुनाव ही चलता रहता है। वह या तो चुनाव प्रचार के लिए सब जगह घूमते हैं, या विदेश यात्राओं पर रहते हैं, लेकिन गरीबों की नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि आज देश के केवल पांच प्रतिशत लोगों के पास 60 प्रतिशत दौलत है, जबकि 50 प्रतिशत गरीबों के पास सिर्फ तीन प्रतिशत संपत्ति है। उन्होंने सवाल किया कि मोदी ने इस असमानता और गरीबी पर कभी बात क्यों नहीं की।

खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार और विश्वविद्यालयों में 50 लाख से ज़्यादा सरकारी पद खाली हैं, जिन्हें मोदी सरकार नहीं भर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने, हर खाते में 15 लाख रुपये डालने और काला धन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने नोटबंदी, लॉकडाउन जैसे गलत फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ही बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने वाली सच्ची पार्टी है। उन्होंने कहा कि नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हमेशा गरीबों और आम जनता के हित में काम किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल कांग्रेस ही संविधान के मूल सिद्धांतों के अनुसार सबको न्याय दे सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए के शासन में जो भी सवाल पूछता है, उसे देशद्रोही करार दिया जाता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे देश के लिए बलिदान देने वालों को याद करे और बिहार चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताकर संविधान और लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने वालों को करारा जवाब दे।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

2 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

2 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

3 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

6 hours ago