छत्तीसगढ़, रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। वे सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेगे। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में ‘‘किसान जवान संविधान’’ सभा में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक लेंगे। श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल भी रायपुर आ रहे है। श्री खड़गे शाम को 6 बजे वापस रवाना होंगे।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।