बिहार

mukhyamantree bharat darshan yojana: सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी करेंगे देश के महत्वपूर्ण स्थलों का दर्शन

 Chief Minister’s India Tour Scheme

Bihar News: पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब बिहार ही नहीं देश के महत्वपूर्ण दशर्नीय स्थलों के भी भ्रमण करेंगे। इसका मकसद विद्यार्थियों को मानसिक रूप से विकसित करना है। इसे लेकर सरकारी स्कूलों में ‘मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना’ के नाम से इसकी शुरुआत होने जा रही है। इसकी रूपरेखा तय हो रही है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से इसके पूरी तरह से शुरू होने की संभावना है। शिक्षा विभाग इसे धरातल पर उतारने को लेकर कसरत करने में जुट गया है। राज्य में अभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना चल रही है, जिसमें राज्य के अंदर बच्चों को शैक्षणिक स्थल का भ्रमण कराने का प्रावधान है।

विदित हो कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य के ऐतिहासिक स्थलों और उनके इतिहास तथा संस्कृति के बारे में जागरूक करने के लिए ‘मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना’ संचालित है। जिसके तहत प्रत्येक वर्ष प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया जाता है। इसको देखते हुए राज्य सरकार माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को देश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना’ शुरू करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग ने इस योजना को प्रारंभ करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में उनहोंने इस योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

भारत के इन स्थलों का भ्रमण कराने की तैयारी

भारत में कई महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल हैं, जिनमें आगरा के ताज महल, लाल किला (दिल्ली), कुतूब मीनार, हैदराबाद का चारमीनार और आगरा का किला जैसे ऐतिहासिक स्मारक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गोवा के खूबसूरत समुद्र तट, केरल की प्राकृतिक सुंदरता, दार्जिलिंग की पहाड़ियां, और ऋषिकेश में योग और आध्यात्मिकता का अनुभव करने लायक है। इसके अलावा गुलाबी शहर जयपुर, वाराणसी, सारनाथ, कोलकाता, प्रयागराज, चित्रकुट सहित अन्य धार्मिक एवं अध्यात्मिक स्थल शामिल है। जिसका भ्रमण छात्रों को कराया जा सकता है।

mukhyamantree bharat darshan yojana

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

56 minutes ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

2 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

4 hours ago

दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का अनूठा अंदाज, ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को बांटी मिठाई

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…

7 hours ago

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

1 day ago