बिहार

Bihar News: सड़क किनारे दो दिन या इससे अधिक समय खड़े वाहन होंगे जब्त

Spread the love

Chaupal News, पटना: सड़क सुरक्षा को मुकम्मल करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे लापरवाही से खड़े करके छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कोई भी चार या इससे अधिक पहिया वाले वाहन चाहे वह कार, ट्रक, ट्रैक्टर या बस कुछ भी हो, यदि सड़क किनारे दो दिन या उससे अधिक समय तक खड़ा पाया गया, तो चालक और वाहन मालिक दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को ऐसे वाहन चालकों और वाहन मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इसमें भारी जुर्माना, वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी सजाएं शामिल हैं। इसके लिए उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों को विचार करने कहा है।

कोहरे के मौसम में बढ़ रहा खतरा

ठंड के मौसम में घना कोहरा छाया रहता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी इजाफा होता है। सड़क किनारे खड़े लावारिस वाहन दृश्यता कम होने के कारण हादसों का प्रमुख कारण बन जाते हैं। कई बार तेज रफ्तार वाहन इन खड़े ट्रकों से टकरा जाते हैं, जिससे जान जाने का खतरा रहता है। इन दुर्घटनाओं से बचने के लिए विभाग तैयारी कर रहा है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

7 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

7 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

9 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

9 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

9 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

10 hours ago