छत्तीसगढ़

रायपुर में शुरू हुआ ‘Know Your Vehicle’ QR कोड अभियान, साइबर ठगी से भी मिलेगी सुरक्षा

CG Police.रायपुर। नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और साइबर फ्रॉड से सुरक्षित यातायात सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने एक नई तकनीकी पहल शुरू की है। इसके तहत ‘Know Your Vehicle – अपने वाहन को जानें’ QR कोड अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। शांति नगर स्थित विमतारा में आयोजित समारोह में पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने इस अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले, विभिन्न जोन के पुलिस उपायुक्त और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान QR कोड पोस्टर और डिजिटल माध्यमों का भी विमोचन किया गया।

फर्जी ई-चालान मैसेज और साइबर ठगी से मिलेगी सुरक्षा

डिजिटल दौर में वाहनों के ई-चालान की जानकारी मोबाइल पर भेजी जाती है। ऐसे में कई बार लोगों को फर्जी लिंक और भ्रामक मैसेज के जरिए साइबर ठगी का सामना करना पड़ता है। वहीं, वाहन मालिकों को अपने वाहन पर लंबित चालानों की सही जानकारी प्राप्त करने में भी परेशानी होती है।

इसी समस्या के समाधान के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने QR कोड आधारित यह व्यवस्था शुरू की है। इस QR कोड को स्कैन करने पर नागरिक सीधे परिवहन विभाग के अधिकृत ई-चालान पोर्टल पर पहुंच सकेंगे और अपने वाहन से संबंधित चालानों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

शहर के इन स्थानों पर लगाए जाएंगे QR कोड

आम नागरिकों तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए शहर के प्रमुख सार्वजनिक और व्यावसायिक स्थानों पर QR कोड लगाए जाएंगे। इनमें नगर के सभी पेट्रोल पंप, पीयूसी जांच केंद्र, अधिकृत ऑटोमोबाइल शोरूम, प्रमुख बैंक शाखाएं और वित्तीय संस्थान शामिल हैं।

इसके अलावा रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों, यातायात थानों और कार्यालयों के साथ-साथ पुलिस के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स सोशल मीडिया पेज पर भी QR कोड उपलब्ध कराए जाएंगे।

छह आसान चरणों में देख सकेंगे ई-चालान

वाहन मालिक अपने स्मार्टफोन से QR कोड स्कैन कर परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल पर पहुंच सकते हैं। इसके बाद Pay Challan विकल्प चुनकर वाहन नंबर या चालान नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।

स्क्रीन पर वाहन के लंबित चालानों की सूची दिखाई देगी। संबंधित चालान चुनकर Pay Now पर क्लिक करने के बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान पूरा होने के बाद ई-रसीद डाउनलोड की जा सकती है।

रायपुर यातायात पुलिस की नागरिकों से अपील

रायपुर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। ई-चालान की जांच और भुगतान के लिए केवल अधिकृत QR कोड या परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की भी अपील की है।

ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट: echallan.parivahan.gov.in

यातायात हेल्पलाइन नंबर: 9479210632

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

6 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

7 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

7 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

8 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

8 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

8 hours ago