रायपुर। Cancer Davaai . Price News छत्तीसगढ़ में कैंसर के मरीजों को दवाओं की कीमतों में राहत दिलाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के दवा निर्माताओं, वितरकों, स्टॉकिस्टों, मेडिकल स्टोर संचालकों, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमतों (एमआरपी) का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं। अब कोई भी दवा विक्रेता या चिकित्सा संस्थान मरीजों से निर्धारित संशोधित एमआरपी से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा।
एनपीपीए के आदेश पर लागू हुई नई कीमतें
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक के अनुसार, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए), भारत सरकार ने 17 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन युक्तिकरण (ट्रेड मार्जिन रेशनलाइजेशन) लागू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करना और कीमतों में संशोधन का सीधा लाभ कैंसर मरीजों तक पहुंचाना है।
सभी संबंधित संस्थानों को एनपीपीए की ओर से जारी औषधि कंपनियों की नवीनतम संशोधित मूल्य सूची के अनुसार ही दवाओं की बिक्री सुनिश्चित करनी होगी।
मेडिकल स्टोर और अस्पतालों में नई मूल्य सूची लगाना अनिवार्य
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दवा दुकानों, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को संशोधित मूल्य सूची या पूरक मूल्य सूची ऐसी जगह प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं, जहां मरीज और उनके परिजन आसानी से उसे देख सकें। जहां लागू हो, संस्थानों की वेबसाइट पर भी यह सूची उपलब्ध करानी होगी।
अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को अपने यहां उपलब्ध कैंसर रोधी दवाओं की एमआरपी का नियमित रूप से संशोधित मूल्य सूची से मिलान करना होगा। इसके साथ ही दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की कमी को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।
ज्यादा कीमत वसूलने पर होगी कानूनी कार्रवाई
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई दवा विक्रेता, अस्पताल या अन्य संबंधित संस्थान निर्धारित संशोधित एमआरपी से अधिक कीमत वसूलता है या जारी निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 और अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मूल्य सत्यापन और निगरानी के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को सभी संबंधित संस्थानों को आवश्यक सहयोग देना होगा।
कैंसर की दवाओं पर अधिक पैसे वसूलने की शिकायत यहां करें
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि कैंसर रोधी दवाएं खरीदते समय संशोधित एमआरपी की जानकारी जरूर लें। यदि किसी मेडिकल स्टोर या अस्पताल में अधिक कीमत वसूली जाती है अथवा दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं, तो इन माध्यमों से शिकायत की जा सकती है।
छत्तीसगढ़ मूल्य निगरानी एवं संसाधन इकाई (CGPMRU): 9340597097
एनपीपीए हेल्पलाइन: 1800-111-255
फार्मा सही दाम ऐप/पोर्टल
ईमेल: cg-pmru@cg.gov.in
एनपीपीए ईमेल: monitoring-nppa@gov.in
नियंत्रक कार्यालय ईमेल: controllerraipur@gmail.com
विभाग ने मरीजों से अपील की है कि दवाओं की खरीद के समय बिल और निर्धारित कीमत की जांच करें तथा किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर में नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने से हड़कंप मच…
मंदसौर/नीमच। गांधीसागर पावर प्लांट. मध्यप्रदेश में बिजली उत्पादन और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में एक बड़ी…
Chaupal Sandesh Team, गोरखपुर । उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर…
रायपुर। Chhattisgarh Nursing Strike News.छत्तीसगढ़ में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर आंदोलन का…
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं का हुनर अब गांव की चौखट से निकलकर राष्ट्रीय…
रायपुर । CG cabinet decision new. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर…