Chhattisgarh News, रायपुर। स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की तय समय सीमा बढ़ाने और एंट्री में आ रही तकनीकी खामियों को दूर तत्काल छात्रवृत्ति की राशि उनको जारी करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की अव्यावहारिक नीतियों के चलते शिक्षक, छात्र-छात्रा और उनके पालक सब काम छोड़कर बैंकों और ऑनलाइन सेवा केंद्रों के चक्कर काटने मजबूर हैं, फिर भी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने हेतु तय 25 जनवरी 2026 अंतिम तिथि निकट है, लेकिन अब तक 70 प्रतिशत बच्चों की एंट्री पूरी नहीं हो पाई है। आधार कार्ड में दर्ज स्पेलिंग, राशन कार्ड से मिसमैच और बैंक खातों में केवाईसी की अनिवार्यता के नाम पर जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित किया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चों को शिक्षा सहायता मिल सके, इसीलिए नई-नई शर्ते लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि रोकी जा रही है। सरकार की दुर्भावना से अधिसंख्यक छात्र छात्राएं योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। गणवेश, साइकिल सहित अन्य सुविधाओं में भी उपस्थिति और अन्य अव्यावहारिक शर्ते लगाकर षड्यंत्रपूर्वक बच्चों को उनके जायज़ हक से वंचित किया जा रहा है। तकनीकी बाधाओं को दूर कर सत्यापन को आसान बनाए और छात्रवृत्ति की राशि बच्चों को तत्काल प्रदान करें सरकार।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ के छात्रों को 30 तरह की योजनाओं के तहत स्कॉलरशिप की राशि दी जाती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद उन योजनाओं में अड़ंगेबाजी शुरू हो गई है, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के खाते में इस वर्ष छात्रवृत्ति की राशि अब तक नहीं पहुंचाई है। आधार कार्ड और राशन कार्ड में मिसमैच बताकर कई छात्रों का पंजीयन ही नहीं किया गया, अनेकों छात्र छात्राओ को केवाईसी का बहाना करके योजना से बाहर कर दिया गया। हकीकत यह है कि इस सरकार की नियत में खोट आ गया है, और इसी लिए बहाने बनाकर आरक्षित वर्ग के गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित करना चाहती है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि ज्यादातर स्कूली बच्चे छात्रवृत्ति की राशि पढ़ाई में खर्च करते हैं, मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक बड़ी सहायता मिलती है, 2025-26 के शिक्षण सत्र का तीन चौथाई समय निकल चुका है, सत्र समाप्ति पर है, लेकिन इस सरकार की दुर्भावना के चलते अब तक बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाया है, भाजपा सरकार बहानेबाजी बंद कर बच्चों को तत्काल छात्रवृत्ति प्रदान करें, अन्यथा कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…