छत्तीसगढ़

CG News: भरी गर्मी में महतारी वंदन एवं राशन कार्ड केवाईसी के नाम से महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा

रायपुर। भाजपा सरकार पर महतारी वंदन योजना एवं राशन कार्ड के नाम से महिलाओं को प्रताड़ित करने का गभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में योजना का लाभ पाने महिलायें प्रताड़ित हो रही है, अपमानित हो रही है। इस सरकार में महिलायें कभी राशन के लिए, तो कभी वंदन योजना के केवाईसी के लाईन में लग रही, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पास बुक की फ़ोटो कॉपी और स्वयं की फ़ोटो खिंचाने में पैसा खर्च कर रही है। इतने भीषण गर्मी में महतारी वंदन, राशन कार्ड की केवाईसी कराने कभी आंगनबाड़ी केंद्र, तो कभी च्वाईस सेंटर का चक्कर लगा रही है, लेकिन सर्वर डाउन होने, आईडी नहीं मिलने के कारण केवाईसी नहीं करा पा रही है। छोटे-छोटे मासूम बच्चों को गोद में लेकर घण्टों धूप में खड़ा होने से स्वास्थ्य खराब अलग हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि योजना से जुड़े महिलाओं ने सभी मांगी गई दस्तावेज पहले ही दे दी है, सरकार के रिकार्ड सब कुछ है, फिर महिलाओं को लाईन में लगाकर प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है? महतारी वंदन योजना की क़िस्त जिस बैक खाता में जमा होता वहां प्रतिवर्ष केवाईसी होता है, फिर सरकार अलग से केवाईसी क्यों करवा रही है? सरकार को बैंक के डाटा पर भरोसा नहीं है। राशन कार्ड की केवाईसी राशन दुकानों में राशन देते वक्त क्यों नहीं किया जा रहा है? महिलाओं को चक्कर क्यों लगवाया जा रहा है? केवाईसी नहीं होने से महिलाएं महतारी वंदन योजना की क़िस्त बंद होने एवं राशन नहीं मिलने से भयभीत है सरकार को केवाईसी की समय सीमा बढ़ानी चाहिये। आंगनबाड़ी में जब महतारी वंदन की आईडी है, ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों में केवाईसी क्यों नहीं की जा रही है। सरकार को घर-घर जाकर केवाईसी करवाना चाहिये। ताकि महिलाएं गर्मी में लाईन लगने से बचे। सरकार को महिलाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि केवाईसी नहीं होने पर भी केवाईसी होने तक उनको योजना का लाभ मिलता रहेगा। पर ये सरकार ने योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को मजबूर कर रही है, प्रताड़ित कर रही है, ये महतारी वंदन नहीं बल्कि महिलाओं के साथ कुठाराघात है। कांग्रेस मांग करती है केवाईसी की समय सीमा बढ़ाई जाये एवं केवाईसी की आड़ में महिलाओं को योजना से बाहर नही किया जाये।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

13 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

13 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

14 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

15 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

17 hours ago