रायपुर : छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 की धारा 15 के अंतर्गत परिवहन विभाग जशपुर द्वारा कर, शास्ति एवं ब्याज बकाया होने के कारण पांच वाहनों को जब्त किया गया है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त किए गए वाहनों में भगत बस (सीजी 14 जी 0338), वाहन क्रमांक सीजी 14 एमएल 0238, चिस्ती बस (सीजी 14 जी 0197), हीराहरी बस (सीजी 14 एमजी 9461) तथा बस क्रमांक सीजी 14 एमएच 6739 शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार बकाया कर, शास्ति एवं ब्याज की वसूली भू-राजस्व बकाया की भांति की जा सकती है।
धारा के तहत संबंधित वाहन एवं उसके उपसाधनों को कुर्क एवं जब्त कर नीलाम किए जाने का प्रावधान है। विभाग द्वारा वाहन मालिकों को सूचित किया गया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो नियमानुसार वाहनों की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा कर अदायगी सुनिश्चित करने हेतु आगे भी अभियान जारी रहेगा।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…