छत्तीसगढ़

राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार – अधिवक्ता ने बाबू प्रथा एवं दलाल तंत्र पर रोक लगाने की मांग

CG News, रायपुर । राज्य विधिज्ञ परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्य एवं अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, राजस्व मंत्री एवं राजस्व सचिव को पत्र प्रेषित कर प्रदेश के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, बाबू प्रथा एवं दलाल तंत्र पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा राजस्व कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

अपने ज्ञापन में अधिवक्ता साहू ने कहा है कि प्रदेश के अनेक तहसील, नायब तहसीलदार, एसडीएम, अपर कलेक्टर एवं कलेक्टर न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आम नागरिकों, किसानों एवं भूमिधारकों को न्याय प्राप्त करने में अनावश्यक विलंब, अभिलेखीय अनियमितताओं, बार-बार स्थगन तथा कथित भ्रष्टाचार के कारण गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर न्यायालयीन प्रक्रिया में बाबू प्रथा एवं दलाल तंत्र का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिससे पारदर्शिता एवं निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। न्यायालयीन कार्यवाही को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है।

अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने मांग की है कि प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों की विशेष जांच कराई जाए, न्यायालय परिसरों में दलालों की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए, सीसीटीवी एवं डिजिटल रिकॉर्डिंग की व्यवस्था लागू की जाए तथा प्रकरणों की स्थिति, आदेश एवं कार्यवाही को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने यह भी मांग की है कि न्यायालयों द्वारा जारी मेमो, नोटिस एवं अन्य आदेशों की प्रतियां संबंधित अधिवक्ताओं को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा अधिवक्ता नियुक्त होने की स्थिति में महत्वपूर्ण कार्यवाही के दौरान उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन हो सके।

ज्ञापन में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायतों के लिए स्वतंत्र हेल्पलाइन, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल तथा राज्य स्तरीय निगरानी समिति के गठन की भी मांग की गई है।

अधिवक्ता साहू ने कहा कि राजस्व न्यायालय आम जनता के भूमि एवं संपत्ति संबंधी अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए इन संस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना राज्य शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

15 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

16 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

17 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

17 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

20 hours ago