छत्तीसगढ़

CG News: पेट्रोल डीजल संकट को लेकर कांग्रेस का शहरव्यापी प्रदर्शन – मोदी और साय सरकार की विफलता के खिलाफ 12 ब्लॉकों में….

रायपुर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में पेट्रोल डीजल की कमी से उत्पन्न असमंजस और अराजकता की स्थिति, आम जनता को हो रही शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों तथा वैकल्पिक व्यवस्था करने में केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की विफलता के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले 12 ब्लॉकों में पेट्रोल पंपों एवं प्रमुख चौक चौराहों पर प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतिगत असफलताओं एवं लापरवाही के कारण आज आम जनता पेट्रोल डीजल के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर है। परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, व्यापार एवं दैनिक कार्य बाधित हो रहे हैं और आम नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी थी कि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करती, लेकिन भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता और प्रशासनिक अक्षमता के कारण जनता भय और असुविधा के माहौल में जीने को मजबूर है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।

यह प्रदर्शन शहीद भगत सिंह ब्लॉक द्वारा आमानाका ओवर ब्रिज, डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक द्वारा कुशालपुर ओवर ब्रिज, संत कबीर दास ब्लॉक द्वारा मोवा थाना के पास, पंडित जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक द्वारा तेलीबांधा पेट्रोल पंप, वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक द्वारा फाफाडीह चौक, गुरु घासीदास ब्लॉक द्वारा शंकर नगर चौक, सरदार वल्लभभाई पटेल ब्लॉक द्वारा रामनगर पेट्रोल पंप, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक द्वारा गुढ़ियारी, संत माता कर्मा ब्लॉक द्वारा रिंग रोड उद्योग भवन, शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक द्वारा पुलिस लाइन पेट्रोल पंप, लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक द्वारा कालीबाड़ी तथा महंत लक्ष्मी नारायण दास ब्लॉक द्वारा वीरभद्र नगर पेट्रोल पंप के सामने आयोजित किया गया।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

16 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

16 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

17 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

17 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

20 hours ago