बिहार

BSRTC News: बीएसआरटीसी ने त्योहारी बसों की समय सारणी और किराया जारी किया

पटना से दिल्ली एसी स्लीपर बस में जा सकते सिर्फ 1,893 रुपये में

पटना। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने होली और ईद के अवसर पर प्रवासी बिहारियों के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की हैं। 23 फरवरी से 23 मार्च तक कुल लगभग 200 अंतरराज्यीय बसें चलेंगी, जिनमें सबसे अधिक 62 बसें बिहार-दिल्ली रूट पर होंगी। इनके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। निगम ने अब प्रमुख रूटों की समय-सारिणी और सब्सिडी युक्त किराया भी जारी कर दिया है।

पटना-दिल्ली रूट पर एसी सीटर बस का किराया मात्र 1,254 रुपये और एसी स्लीपर बस का 1,893 रुपये रखा गया है। सरकार इस मार्ग के लिए क्रमश 619 और 919 रुपये की सब्सिडी दे रही है। बस पटना के गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे और दिल्ली से दोपहर 1 बजे रवाना होंगी। इसी तरह गयाजी-दिल्ली के लिए एसी सीटर बस 1,158 रुपये और एसी स्लीपर 1,747 रुपये में उपलब्ध होगी। बस गया से शाम 7:30 बजे और दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी। मुजफ्फरपुर-दिल्ली रूट पर एसी सीटर का किराया सब्सिडी के बाद 1,121 रुपये (वास्तविक 1,730 रुपये) और एसी स्लीपर का सब्सिडी के बाद 1,692 रुपये (वास्तविक किराया 2,642) है। मुजफ्फरपुर से बस सुबह 11:20 बजे और दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे बस चलेगी।

पूर्णिया से अंबाला के लिए सुबह 11:30 बस

पूर्णिया-अंबाला एसी सीटर बस का किराया 1,563 रुपये है, जो पूर्णिया से सुबह 11:30 बजे और अंबाला से शाम 4 बजे रवाना होगी। इसी तरह पटना-अंबाला के लिए एसी सीटर बस का टिकट 1,334 रुपये निर्धारित किया गया है। पटना से बस सुबह 11:30 बजे और अंबाला से सुबह 10 बजे उपलब्ध होगी।

रांची के लिए शाम 6:30 बजे बस

मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस दोनों ओर शाम 6:30 बजे खुलेगी, जिसमें वास्तविक किराया 707 रुपये पर 269 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। यात्रियों को मात्र 438 रुपये टिकट का भुगतान करना होगा। मधुबनी-पानीपत (हरियाणा) के लिए बस मधुबनी से दोपहर 12 बजे और पानीपत से दोपहर 3 बजे रवाना होगी, किराया मात्र 1,345 रुपये।

अन्य रूटों का देय बस किराया

• पटना-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1093, एसी स्लीपर- 1649
• किशनगंज-दिल्ली: एसी सीटर- 1494, एसी स्लीपर- 2255
• अररिया-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1356, एसी स्लीपर- 2046
• सीतामढ़ी-दिल्ली: एसी सीटर- 1183, एसी स्लीपर- 1785
• शिवहर-दिल्ली: एसी सीटर- 1170, एसी स्लीपर- 1766
• सिवान-दिल्ली: एसी सीटर- 1007, एसी स्लीपर- 1520
• गयाजी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 1822
• गयाजी-अंबाला: एसी सीटर- 729
• मधुबनी-अंबाला: एसी सीटर- 1434
• मधुबनी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1223, एसी स्लीपर- 1845
• सुपौल-दिल्ली: एसी सीटर- 1345, एसी स्लीपर- 2030
• लऊखा-अंबाला: एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 2109

त्योहारी सीजन में दिल्ली के लिए 62, हरियाणा के लिए 40, झारखंड के लिए 10, पश्चिम बंगाल के लिए 5 और यूपी के लिए 2 बसें चलेंगी। निगम के नियंत्रित किराये से निजी ऑपरेटर मनमाना भाड़ा नहीं वसूल सकेंगे। सभी बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग की सुविधा होगी। यह व्यवस्था ट्रेन टिकट न मिलने की समस्या से राहत देगी और यात्रा को सस्ती व आरामदायक बनाएगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

10 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

10 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

11 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

12 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

14 hours ago