रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य आज से प्रारंभ हो चुका है। इस वर्ष जिले में कुल पंजीकृत किसान संख्या 139275 है। कुल पंजीकृत रकबा 142043.88 (रकबा हेक्टेयर में) किया गया है। इनमें धान बेचने वाले किसानों की संख्या 1975 है। बेचे गए धान का रकबा 1255.31 है और धान बेचने वाले किसानों का प्रतिशत 1.42 एवं पंजीकृत रकबे के विरुद्ध खरीदी किये गए रकबे का प्रतिशत 0.88 कुल धान खरीदी की मात्रा – 6513.80 (मात्रा मे टन में) का सुचारू रूप से धान उपार्जन किया गया।
By Ali Ahmad | Published on: November 14th, 2024 - 6:25 PM (IST)
