छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया अपनी नई टीम का ऐलान, देखे पूरी सूची

छत्तीसगढ़, रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति एवं अनुमति से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री के रूप में श्रीमती संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, श्रीमती विद्या सिदार, सुश्री ऋतु चौरसिया नियुक्ति की गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री राम गर्ग को सौंपी गई है। कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज एवं सह प्रभारी प्रीतेश गांधी को बनाया गया है।

सांसद संतोष पांडे को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है वहीं देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, श्रीमती किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान, उज्जवल दीपक को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। राहुल योगराज टिकरिहा को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती विभा अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, अशोक साहू को प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आलोक सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. सनम जांगड़े को प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा, सत्यनारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा, मखमूर इकबाल खान को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, चुन्नीलाल साहू को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक, हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक, मितुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक, सुनील पिल्लई को आईटी संयोजक बनाया गया है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

13 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

13 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

14 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

15 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

17 hours ago