बिहार

बिहार की बेटियाँ बनीं संपत्ति की मालिक, नीतीश मॉडल ने रचा इतिहास

बिहार पटना : नीतीश सरकार के प्रयासों से बिहार में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव दर्ज हुआ है। पिछले पाँच वर्षों (2020–2025) में राज्यभर में 23 लाख 29 हजार 869 महिलाओं और लड़कियों के नाम पर अचल संपत्तियों—जमीन, मकान और फ्लैट—का निबंधन हुआ है। इनमें से 29 हजार 879 नाबालिग लड़कियाँ भी शामिल हैं। यह कदम न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और वित्तीय सुरक्षा का भी एहसास दिला रहा है।

साल-दर-साल आधी आबादी की बढ़ती भागीदारी

सरकारी आँकड़े बताते हैं कि हर साल महिलाओं के नाम पर संपत्ति निबंधन की संख्या लगातार बढ़ रही है।
• 2020-21: 3.37 लाख संपत्ति निबंधन, जिनमें 5,332 नाबालिग लड़कियाँ शामिल।
• 2021-22: 4.15 लाख निबंधन, जिनमें 6,044 नाबालिग।
• 2022-23: 5.24 लाख निबंधन, जिनमें 7,051 नाबालिग।
• 2023-24: 4.68 लाख निबंधन, जिनमें 5,809 नाबालिग।
• 2024-25: रिकॉर्ड 5.83 लाख निबंधन, जिनमें 5,643 नाबालिग लड़कियाँ शामिल।
स्पष्ट है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं का प्रॉपर्टी ओनरशिप को लेकर रुझान लगातार बढ़ रहा है।
क्यों बढ़ा महिलाओं का रुझान

सरकार द्वारा स्टाम्प ड्यूटी और टैक्स में छूट महिलाओं को संपत्ति निबंधन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। महिलाओं के नाम पर संपत्ति दर्ज कराने पर 8% की जगह 7.6% शुल्क देना होता है। इससे न केवल संपत्ति स्वामित्व बढ़ा है, बल्कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता और वित्तीय सुरक्षा का भाव भी गहरा हुआ है। महिलाओं और लड़कियों के नाम संपत्ति निबंधन से राज्य सरकार को भी बड़ा आर्थिक फायदा हुआ है। जहां स्टाम्प ड्यूटी से ₹333 अरब 52 करोड़ 95 लाख की प्राप्ति हुई है, वहीं ₹21 अरब 31 करोड़ 74 लाख से अधिक निबंधन शुल्क से प्राप्त हुआ है।
नीतीश सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश

विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं के नाम पर बढ़ता संपत्ति निबंधन सिर्फ सामाजिक बदलाव ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी नीतीश सरकार की सकारात्मक छवि को और मजबूत करता है। साइकिल योजना, जीविका समूह, पंचायत में 50% आरक्षण और अब संपत्ति निबंधन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी—इन सबने महिलाओं को नीतीश सरकार के प्रति और ज्यादा भरोसेमंद बना दिया है। स्पष्ट है कि महिलाओं के नाम पर संपत्ति निबंधन ने बिहार में सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है। यह बदलाव न सिर्फ समाज में संतुलन लाने वाला है बल्कि राजनीति में भी नीतीश सरकार के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

6 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

6 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

7 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

10 hours ago