बिहार

Bihar News: 10 दिसंबर को होगी चालक सिपाही के लिए लिखित परीक्षा – देख पुरी खबर

Spread the love

Job news: पटना। बिहार पुलिस में चालक सिपाही के पद पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा 10 दिसंबर (बुधवार) को आयोजित होने जा रही है। चालक सिपाही के 4 हजार 361 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा निर्धारित तारीख को एक पाली दोपहर 12 बजे मध्यान से 2 बजे अपराहन तक होगी। राज्य के 15 जिलों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह साढ़े 9 बजे उपस्थित होने के लिए कहा गया है। बिना प्रवेश-पत्र के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

चयन पर्षद के स्तर से जारी जानकारी के मुताबित, 25 नवंबर से पर्षद की वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा जन्म तिथि जारी कर परीक्षा केंद्र के जिला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-प्रवेश पत्र को पर्षद की वेबसाइट से 3 से 10 दिसंबर के बीच डॉउनलोड की जा सकती है। इसी प्रवेश-पत्र को डाउनलोड कर इसके प्रिंट ऑउट की मदद से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। इस बार डाक के माध्यम से प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए ई-प्रवेश पत्र के साथ एक वैद्य फोटो पहचान-पत्र मसलन आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और मतदाता पहचान-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। जो अभ्यर्थी किसी कारण से वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकें, वे पटना के हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) कार्यालय से 8 दिसंबर की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

इसके अलावा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के स्तर से आयोजित सिपाही के 19 हजार 838 पदों का परीक्षाफल 26 सितंबर को पर्षद की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। इन चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 15 दिसंबर 2025 से पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) में शुरू की जाएगी। इसके लिए विभागीय वेबसाइट से 25 नवंबर से प्रवेश-पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए डाक से कोई भी प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि सिपाही के 19 हजार 838 रिक्तियों से संबंधित परीक्षा 6 चरणों में आयोजित की गई थी। इस वर्ष 16 जुलाई के अलावा 20, 23, 27, 30 जुलाई एवं 3 अगस्त को यह लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परीक्षाफल 26 सितंबर को प्रकाशित किया गया था। इससे संबंधित विस्तृत सूचना चयन पर्षद की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

7 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

8 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

10 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

10 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

10 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

11 hours ago