छत्तीसगढ़

CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान, अब प्रदेशवासियों को 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली का लाभ

Spread the love

Chaupal Sandesh News – Raipur: राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली योजना की घोषणा की। अब प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा। इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले 1 वर्ष तक 200 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को 1 वर्ष तक की छूट दी गई है ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके। इस तरह 200 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना से प्रदेश के 45 लाख उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता हर उपभोक्ता को सस्ती, सुचारू और भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। सोलर प्लांट स्थापना प्रक्रिया में समय लगने के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू की जा रही है, जिससे आम जनता के बिजली बिल में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। जिसके तहत 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये तथा 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। यह व्यवस्था राज्य में सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और आने वाले समय में उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

7 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

8 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

10 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

10 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

10 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

11 hours ago