बिहार

Bihar News: कार्तिक पूर्णिमा तैयारियों की समीक्षा : दिए कई आवश्यक निर्देश

बिहार, वैशाली: आयुक्त तिरहुत प्रमंडल राज कुमार एवं जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के लिए चल रही तैयारियों की गहन समीक्षा की गयी और सभी जरूरी निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का शुभ मुहुर्त दिनांक 04.11.2025 मंगलवार प्रात: को 10:36 बजे से प्रारम्भ होकर दिनांक-05.11.2025 दिन बुधवार को शाम 06:48 बजे तक रहेगा। सभी घाटों पर जाने वाले रास्ते की सफाई के साथ-साथ रास्तों में जगह-जगह डस्बीन रखने पूरे शहर की विशेष सफाई कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, हाजीपुर को दिया गया। उनके द्वारा श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर बैरीकेडिंग, प्रकाश, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, झरना, वॉचटावर, गोताखोर, महाजाल एवं साईनेज लगाने की व्यवस्था की समीक्षा की गयी और निदेश दिया गया कि ससमय सभी व्यवस्था पूर्ण कराना सुनिश्चित करायी जाय।


आयुक्त तिरहुत प्रमंडल श्री राज कुमार ने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कोनहारा घाट पर पर्याप्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाय तथा सभी सेक्टर में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगायी जाय जिसके माध्यम से प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी घाटों पर भीड़ नियंत्रण सहित सभी जरूरी सूचना देते रहेंगे। घाटों की ओर जाने वाले मार्गों में साइनेज लगाया जाय जिसपर सभी सूचनाएँ अकित रहे। पूरे शहर सहित घाटों पर जाने वाले रास्ते को सुगम बनाने के लिए यातायात नियंत्रण की बेहतर व्यवस्था बनायी जाय तथा इसकी सूचना प्रचारित-प्रसारित करायी जाय। इसके लिए जगह चिन्हित कर ड्रॉप गेट अथवा यातायात ट्रॉली जगायी जाय। सिविल सर्जन वैशाली को कोनहारा घाट पर 5 बेड वाला अस्थायी अस्पताल चौबीसों घंटे चालू रखने का निर्देश दिया गया ।

कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को कोनहारा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिये यंत्रीकृत झरना का निर्माण, वाच टावर का निर्माण, बैरीकेडिंग का निर्देश दिया गया है। उप समाहर्त्ता प्रभारी जिला नजारत कोनहारा घाट पर मुख्य नियंत्रण कक्ष तथा अन्य घाटों पर नियंत्रण कक्ष निर्माण, हेल्पलाइन, ध्वनि विस्तारक यंत्र लगवाना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान घाटों पर डबल लेयर वैरिकेडिंग कराने उसमें जाल, कपड़ा, लाल झण्डी लगाने तथा फ्लैक्स लगारकर सूचना प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया गया। सभी घाटों का डेकोरेशन कराने, घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, ड्रोन के माध्यम से विडियोग्राफी कराने तथा लाईव प्रसारण की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। घाटों पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाने, वॉच टॉवर लगाने, पीएचडी को पेयजल हेतु वाटर टैंकर की व्यवस्था रखने, अस्थाई चापाकल लगाने तथा अस्थायी शौचालय निर्माण करा देने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक अभियन्ता विद्युत प्रमंडल हाजीपुर को विद्युत तारों का नीचे लटके हुए दुरूस्त करना, घाट व पहुंच पथ समेत शहर में रौशनी की व्यवस्था, कार्यपालक अभियन्ता पथ निर्माण विभाग को घाट पर पहुंच पथों को दुरूस्त करना, पंडाल में कुर्सी टेबल की व्यवस्था, एन.एच.ए.आई को गंडक नये पुल पर बाई पास पर रौशनी की व्यवस्था, एसडीआरएफ को गंगा स्नान के अवसर पर नदी में गश्ती, वोट एम्बुलेंस तथा मुख्य नियंत्रण कक्ष पर गोताखोर की प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी , अनुमंडल पदाधिकारी , पुलिस उपाधीक्षक , जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर, एवं अन्य सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

3 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

3 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

4 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

7 hours ago