बिहार

Bihar News: नए साल से पटना से राजगीर और ककोलत के लिए नई बस सेवा शुरू

Spread the love

1 जनवरी को परिवहन मंत्री श्रवण कुमार दिखाएंगे हरी झंडी

पटना। नए साल की शुरुआत के साथ बिहार के पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) पटना से दो प्रमुख पर्यटकीय स्थलों- राजगीर और ककोलत (नवादा) के लिए नई बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इन रूटों पर एक-एक डीजल आधारित बसों का संचालन होगा, जो 40 सीटर क्षमता वाली होंगी और रोजाना चलेंगी। इससे पटना और आसपास के जिलों से राजगीर और ककोलत जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। राजगीर बौद्ध और जैन धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में प्रसिद्ध है, जबकि ककोलत अपनी खूबसूरत जलप्रपात के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, बिहारशरीफ में महिलाओं के लिए विशेष दो नई सीएनजी आधारित पिंक बसों की शुरुआत होगी। 1 जनवरी को परिवहन सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार इन सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वर्तमान में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में सफलतापूर्वक 100 पिंक बसें चल रही हैं। पिंक बसों को पूर्णत महिला संचालित करने के लिए औरंगाबाद के आईडीटीआर केंद्र में 19 महिला चालकों को हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पूर्व से महिला संवाहकों की नियुक्ति की गई है।
बता दें कि बीएसआरटीसी की कुल 840 बसें राज्य भर में संचालित हैं, जिनमें 646 बसें निगम के स्वामित्व वाली हैं और 194 बसें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चल रही हैं। इनमें 593 डीजल, 266 सीएनजी और 25 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

11 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

11 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

13 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

14 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

14 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

15 hours ago