बिहार

Bihar News: दीपावली छठ त्योहारों पर बिहार लौटने वाले प्रवासी कामगारों के लिए 200 से अधिक अंतरराज्यीय बसों परिचालन, ऐसे करे भुगतान

बिहार, पटना : त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) 200 से अधिक अंतरराज्यीय बसों का परिचालन किया । इन बसों की शुरुआत शनिवार को हो गई हैं। यह बस सेवा दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर बिहार से अन्य राज्य जाने और बिहार लौटने वाले प्रवासी कामगारों और बिहारवासियों को सुरक्षित और किफायती यात्रा देगी।

पटना से सबसे अधिक 35 बसें रवाना

बीएसआरटीसी के अनुसार, बिहार से झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली के लिए कुल 93 बसें रवाना हुई हैं। इनमें सबसे अधिक 35 बसें पटना से शुरू हुई हैं। वहीं, बिहार के लिए पश्चिम बंगाल से 24, दिल्ली से 15 बसें आ रही हैं।

डिजिटल भुगतान की सुविधा

निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए 1 सितंबर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। ये त्योहारी बसें एसी सीटर और स्लीपर श्रेणी की हैं, जो 30 नवंबर 2025 तक संचालित होंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बसों में यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, बसों के पीछे और निगम की वेबसाइट पर किराया और समय-सारणी की जानकारी भी उपलब्ध है, ताकि निजी बस ऑपरेटर मनमाना किराया ना वसूल सके।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

बीएसआरटीसी ने स्त्री-पुरुष दोनों के लिए चिन्हित बस पड़ावों पर साफ शौचालय की व्यवस्था की है। साथ ही, यात्रियों को किफायती किराए का लाभ देने के लिए राज्य सरकार ने विशेष सब्सिडी की घोषणा की है। यात्रियों के लिए 24 करोड़ रुपये और बस चालकों के लिए 36 करोड़ 35 लाख रुपये की सीट सब्सिडी दी जाएगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

5 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

5 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

6 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

9 hours ago