बिहार

Bihar News: मंत्री संजय कुमार सिंह ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के निर्माणाधीन मुख्यालय भवन का किया निरीक्षण, बोले – गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं

पटना। राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने रविवार को पटना स्थित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के निर्माणाधीन मुख्यालय भवन का स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल, विशेष सचिव संजीव कुमार, अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव नित्यानंद प्रसाद समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कुल 83 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस भवन के सभी घटको की तकनीकी गुणवत्ता की विस्तृत जांच सुनिश्चित करने का निर्देश लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री के स्तर से दिया गया। विभागीय मंत्री ने कहा कि “भवन की भविष्यगत आवश्यकताओं और विभागीय उपयोग को ध्यान में रखते हुए निर्माण के हर चरण में निर्धारित मानकों का पालन किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भवन की मजबूती और दीर्घायु सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।”

मंत्री के निर्देशानुसार परियोजना की सतत निगरानी के लिए विभाग ने एक विशेष टास्क टीम बनाने का निर्णय लिया है, जो निर्माण कार्य की दैनिक प्रगति की समीक्षा करेगा। साथ ही, संवेदक को साप्ताहिक कार्य योजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

2 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

2 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

3 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

6 hours ago