बिहार, वैशाली: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार ( 7 नवम्बर 2025 ) को बिहार के सभी जिले में वंदे मातरम् का सामूहिक रूप से गायन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों, विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों में यह कार्यक्रम उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।

इसी कड़ी में वैशाली जिला के हाजीपुर समाहरणालय में भी कार्यक्रम का आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट) वर्षा सिंह के नेतृत्व में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अतिथियों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

.

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठा और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

मौके पर जिला पदाधिकारी वैशाली ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होना केवल एक ऐतिहासिक अवसर नहीं, बल्कि हमारे लिए गर्व का क्षण है जो हमारे गौरवशाली अतीत और राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित भाव से राष्ट्रगीत को दोहराया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी शालनी शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।