बिहार

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने दिया एक और तोहफा: नौकरी व स्वरोजगार के लिए प्रयास कर रहे ऐसे युवाओं को हर महीने मिलेगी एक हजार रूपये की

बिहार, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बिहार के युवाओं को सौगात दिए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य के 20 से 25 वर्ष आयुवर्ग के वैसे स्नातक उत्तीर्ण युवकों और युवतियां के लिए, जो फिलहाल कहीं भी अध्ययनरत नहीं हैं और नौकरी व रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं, अब उन्हें भी 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता” के भुगतान का एलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को खुद अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि जिन युवाओं के पास फिलहाल कोई स्वरोजगार नहीं है अथवा जिन्हें सरकारी, निजी या गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है, को भी हर महीने एक हजार रूपए की दर से अधिकतम दो वर्षों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा है कि नवम्बर-2005 में हमारी नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमारी प्राथमिकता रही है। उन्होंने लिखा है कि हमने अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य्ब्र के युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी या कोई अन्य रोजगार प्राप्त कर सकें।

उन्होंने लिखा है कि “मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है। इसके अन्तर्गत इंटर उत्तीर्ण युवक-युवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों से स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवक और युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

राज्य में 20 से 25 वर्ष आयुवर्ग के वैसे स्नातक उत्तीर्ण युवक और युवतियां जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं तथा नौकरी व रोजगार हेतु प्रयास कर रहे हैं, वे इस योजना के लाभार्थी होंगे। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि इस सहायता भत्ता का उपयोग राज्य के युवक व युवतियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

5 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

5 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

6 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

9 hours ago