बिहार

Bihar Job News: विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पदों पर निकला बहाली, देखे – ऑनलाइन की प्रक्रिया और निर्धारित मापदंड

बिहार पटना : पुलिस महकमा की अपराध अनुसंधान विभाग के स्तर से राज्य के विधि-विज्ञान प्रयोगशालाओं में दो प्रमुख पदों पर बहाली होने जा रही है। राज्य की विधि विज्ञान प्रयोगशाला, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं और जिला चलंत विधि विज्ञान इकाईयों में दो प्रमुख पदों सहायक निदेशक (राजपत्रित) और वरीय वैज्ञानिक सहायक (अराजपत्रित) की सेवा अस्थायी रूप से संविदा के आधार पर ली जाएगी। इससे संबंधित विज्ञापन अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी सह अध्यक्ष नियोजन बोर्ड के स्तर से जारी कर दी गई है।

इसके अनुसार, विधि विज्ञान प्रयोगशाला में सहायक निदेशक के 89 और वरीय वैज्ञानिक सहायक के रिक्त पड़े 100 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस तरह इन दोनों पदों पर 189 अभ्यर्थियों की बहाली होगी। इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से 6 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी गई है। आवेदन के लिए सरकार के स्तर से निर्धारित मापदंडों के अनुरूप 100 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। इन पदों पर चयन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी।

सहायक निदेशक और वरीय वैज्ञानिक सहायक की बहाली रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान और मनोविज्ञान प्रभाग में अलग-अलग पदों पर होगी। इन अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग रखी गई है। विभिन्न प्रभागों में तय अलग-अलग पदों के रिक्तियों की संख्या भी भिन्न है। इसकी पूरी विस्तृत जानकारी बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

8 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

8 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

9 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

10 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

12 hours ago