बिहार

Bihar exit polls : अमित शाह लिख कर दिए उसी के अनुसार एग्जिट पोल…मीडिया भारत-पाकिस्तान जंग के समय पाकिस्तान के बहुत सारे शहरों पर कब्जा दिखाया था – तेजस्वी

बिहार पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुका है और परिणाम 14 नवंबर को हमारे पक्ष में आएगा। और परिवर्तन होकर रहेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए और वोट फॉर चेंज के लिए लोगों ने वोट दिया है, जो स्पष्ट रूप से दिखा। 18 नवंबर को नौकरी वाली सरकार आएगी और कलम राज स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि इस बार परिवर्तन होना तय है चाहे यह लोग जितना भी माहौल बना लें, बिहार की जनता ने इन लोगों की एक नहीं सुनी और बिहार की जनता ने लोकतंत्र की जननी बिहार में लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूरी सजगता के साथ बदलाव और परिवर्तन के लिए वोट दिया है।

तेजस्वी कहा कि जो एग्जिट पोल आए हैं वह कहीं ना कहीं मनोवैज्ञानिक दबाव डालने के लिए और अधिकारियों पर इसका प्रेशर बनाने के लिए अमित शाह के ईशारे पर इस तरह का सर्वे सामने आया है यह भाजपा के स्क्रिप्ट और उनके कथन के अनुसार ही सामने आ रहे हैं जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। जिस तरह का फीड बैक हम लोगों को मिला है उससे स्पष्ट होता है कि बिहार में 95 से भी बेहतर माहौल इंडिया महागठबंधन के प्रति है।लोगों ने सरकार के खिलाफ जाकर वोट दिया और यह बातें फीडबैक में भी सामने आई है इस बार कहीं भी ईएफ और बट का मामला नहीं है 14 नवंबर के परिणाम पूरी तरह से इंडिया महागठबंधन के पक्ष में आएगा और 18 नवंबर को शपथ भी होगा। लोग बेचैनी और बौखलाहट में हैं। एनडीए के द्वारा मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए जिस तरह का खेल चल रहा है उसे बिहार की जनता अच्छी तरह समझ रही है हमारे कार्यकर्ता पूरी सजगता के साथ इनके हर साजिशों का मुंह तोड़ जवाब देंगे और हर स्तर पर कार्यकर्ता लोकतंत्र और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। इनके लोगों ने पिछली बार जिस तरह की चालाकी की थी वो इस बार नहीं चलेगी । चाहे यह जितना भी जोर लगा लें इस बार बिहार की जनता बदलाव के लिए वोट की है।

श्री तेजस्वी ने कहा कि यह वही मीडिया है जो भारत-पाकिस्तान जंग के समय पाकिस्तान के बहुत सारे शहरों पर कब्जा दिखाया था और कल धर्मेंद्र जी के जीवित रहते हुए उनके निधन का खबर चला दिया जिस तरह से मीडिया ने एस आई आर के समय घुसपैठियों का माहौल बनाने का प्रयास किया था । इसी तरह का माहौल यह एग्जिट पोल के माध्यम से बनाना चाहते हैं लेकिन बिहार की जनता वास्तविक रूप से जो हमारे पक्ष में वोट दिया है उसका परिणाम भी स्पष्ट रूप से सामने आ जाएगा। जो सर्वे और एग्जिट पोल सामने आए हैं उसमें इन एजेंसियों ने सिंपल साइज भी नहीं बताया और ना ही या बताया कि उनके सर्वे का मानक क्या रहा जो स्क्रिप्ट अमित शाह ने लिख कर दिए या उन्होंने जो बात बोली वह उसी के अनुसार एग्जिट पोल में संख्या दिखाई जा रही है।

तेजस्वी यादव कहा कि बिहार में काउंटिंग से पहले दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है और काउंटिंग के पहले शहर में फ्लैग मार्च कराया जा रहे हैं ताकि विपक्षी दलों में दहशत का माहौल कायम किया जा सके, लेकिन इस बार हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता पूरी सजगता के साथ अपने वोट की रक्षा करेगी और काउंटिंग के समय काउंटिंग स्थल के समीप ही उपस्थित रहेगी। ये लोग काउंटिंग की धीमी गति करने का भी प्रयास करेंगे, जिस तरह से पिछली बार बेईमानी की थी तरह इस बार हम लोग उनकी बेईमानी नहीं चलने देंगे। और इस बार क्लीन स्वीप के लिए जनता ने जो वोट दिया है उसका परिणाम भी स्पष्ट रूप से सामने आ जाएगा। महागठबंधन बिहार में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो भी उपाय होगा, उसे हर स्तर पर अपनाएगा। हमारे कार्यकर्ता काउंटिंग स्थल पर उपस्थित रहकर पूरी सजगता के साथ डटे रहेंगे। और हर साजिशों का मुकाबला करेंगे, और पूरी सजगता के साथ जब तक गिनती समाप्त नहीं हो जाता है । तब तक लोग काउंटिंग स्थल के समीप ही खड़े रहेंगे।

श्री तेजस्वी ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और हम लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी कार्रवाई का डटकर मुकाबला करेंगे और हर स्तर पर सरकार के चालाकी का मुकाबला करेंगे। चाहे जितना भी फ्लैग मार्च करा लें ,लेकिन बिहार की जनता उनकी बेईमानी का मुंह तोड़ जवाब देगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

1 hour ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

1 hour ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

2 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

5 hours ago