बिहार पटना: जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार ( 7 नवम्बर) को घोषी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी ऋतुराज कुमार तथा जहानाबाद विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में भव्य रोड शो किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भी उपस्थित रहे। रोड शो के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोषों से नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
दोनों नेताओं ने मतदाताओं से आगामी 11 नवंबर को एनडीए के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की और प्रदेश में विकास एवं सुशासन की निरंतरता के लिए एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूरा बिहार एनडीए के रंग में रंग चुका है और चारों ओर एक ही गूंज सुनाई दे रही है – ‘‘2025 में 225, फिर से नीतीश।’’
उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार की जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। जो लोग झूठ और भ्रम फैलाकर जनमत हासिल करने का सपना देख रहे थे, उन्हें जनता ने आईना दिखा दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। 14 नवंबर को जारी चुनाव परिणाम में विपक्ष दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा, एनडीए की सुनामी में विपक्ष का सुपड़ा साफ होना तय है।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…