बिहार

Bihar Election News: प्रथम चरण के मतदान में मतदान के प्रतिशत में उछाल सत्ता में बदलाव का स्पष्ट संदेश ?

बिहार पटना: बिहार विधानसभा के कल हुए ( 6 नवम्बर 2025) पहले चरण के मतदान में मतदान प्रतिशत में उछाल सत्ता बदलाव का स्पष्ट संदेश है ?

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि जो लोग बढे हुए मत प्रतिशत का आधार एस आई आर और महिला मतदाताओं के रुझान को बता रहे हैं, सही अर्थों में वे अंधेरे में तीर मार रहे हैं। यदि एस आई आर नहीं भी हुआ रहता और मतदाताओं की संख्या एस आई आर के पूर्व की तरह यदि 7. 89 करोड़ हीं रहता तो भी कल के मतदान का प्रतिशत जो 64.69 प्रतिशत है वह लगभग 62 प्रतिशत हो जाता, जो 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत से लगभग 5 प्रतिशत ज्यादा है। पूर्व के अनुभवों के आधार पर हम यह दावे के साथ कह सकते हैं कि यह 5 प्रतिशत वोट बढना भी सत्ता में बदलाव के दृष्टिकोण से अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। इस बढे हुए मत प्रतिशत में सबसे बड़ा हिस्सा फर्स्ट टाइम वोटर और दूसरे राज्यों में काम करने वाले बिहारियों का है जो छठ पर्व के अवसर पर घर आए हुए हैं और जिनका रुझान सत्ता बदलने की है। यह बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत सत्ता में बदलाव का स्पष्ट संदेश है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग महिलाओं के वोट प्रतिशत बढ़ने का दावा कर रहे हैं, वे या तो आंकड़े को झूठला रहे हैं या प्रयोजित तरीके से एक नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तविकता तो यही है कि जिस अनुपात में महिलाओं का वोट बढ़ा है उसी अनुपात में उनका वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। अन्यथा जिन महिलाओं ने कल मतदान किया है वे पहले के चुनावों में भी मतदान करती रही हैं।

श्री गगन ने कहा कि किसी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। कल प्रथम चरण के मतदान में इंडिया गठबंधन कम से कम 80 से 85 सीटों पर जीत हासिल करेगी। 11 नवम्बर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन और भी ज्यादा बेहतर करेगी। कल हुए प्रथम चरण के मतदान में वर्तमान सरकार के अधिकांश मंत्री चुनाव हारने की स्थिति में हैं। इस बार एनडीए का कोई भी हथकंडा काम आने वाला नहीं है और बिहार की जनता सत्ता बदलाव के साथ हीं एक बार तेजस्वी यादव को मौका देने का मन बना चुकी है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

2 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

2 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

3 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

6 hours ago