बिहार, पटना : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बिहार की सभी 243 विधानसभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुकी है। गुरुवार (9 अक्टूबर) को पार्टी ने 51 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसी के साथ चुनाव प्रचार अभियान की भी घोषणा कर दी गई। प्रशांत किशोर राजद नेता तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर से पार्टी का चुनावी अभियान शुरू होगा। इसी दिन लोकनायक जप्रकाश नारायण की जन्म जयंती है। प्रशांत किशोर दिन भर राघोपुर में रहेंगे। लोगों के बीच भ्रमण करेंगे और जन सुराज के उद्येश्यों से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव में पार्टी और इसके उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिलेगा। पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पहली लिस्ट की घोषणा की।

. 

 

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।