Karmpratham Charitable Foundation, रायपुर। राजधानी रायपुर में समाज सेवा के क्षेत्र में जमीनी स्तर में सक्रिय सामाजिक संस्था कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर झुग्गी-बस्ती एवं गरीब वर्ग के उत्थान हेतु निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा नशा मुक्ति अभियान, जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण, बच्चों को कॉपी-किताब वितरण, शिक्षा के प्रति जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आज कोटा, रायपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय से समाज के देवी कुछ भी पिछड़े गरीब लोगों की आवाज को बुलंद करने वाले और समाजसेवी, सामाजिक न्याय कार्यकर्ता अधिवक्ता भगवानू नायक का शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय हैं, जो निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कर्म प्रथम चैरिटेबल के अध्यक्ष डॉ बद्री प्रसाद गुप्ता,अशोक कुमार , सविता गुप्ता, पुष्पा निषाद, अवधेश शुक्ला, अविनाश अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल, उपस्थित रहे।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…