पटना : आज यानि रविवार (2 7 अप्रैल) को पटना स्थित जनता दल (यू0) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सकलदेव दास के नेतृत्व में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा। इस अवसर पर जद (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी नए साथियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, जमुई जिला अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र महतो तथा मीडिया पैनलिस्ट श्री महेश दास सहित कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जद (यू0) परिवार में शामिल हुए सभी नए साथी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘न्याय के साथ विकास’ की धारा को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अब निकट हैं, ऐसे में जद (यू0) परिवार का बढ़ता कारवां कई मायनों में विशेष महत्व रखता है। यह इस बात का भी स्पष्ट संकेत है कि हमारे नेता के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास अटूट और अडिग है। उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि प्रदेश की उन्नति और प्रगति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन एकजुट होकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के जमुई जिला अध्यक्ष श्री आदित्य प्रकाश रौशन, लोकसभा प्रभारी श्री मनोज दास, श्री उदय रविदास, श्री संजय कुमार भारती, श्री नागेश्वर रविदास, श्री सुबोध कुमार, श्री सुनील कुमार सुमन सहित कई वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…
अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…
भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…
रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…