Ambikapur News : राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों का ई-केवायसी कार्य 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो गया है, जिसे 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। वर्तमान में जिले में कुल 2,15,369 पात्र हितग्राही चिन्हित हैं, जिनका ई-केवायसी कराया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ई-केवायसी की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिन हितग्राहियों का ई-केवायसी अभी शेष है, उन्हें शामिल करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों का सत्यापन कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। यह प्रक्रिया जिले के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में संचालित है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार ई-केवायसी कार्य को गति देने हेतु 06 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विकासखण्डों में वी.एल.ई. (टस्म्) एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण सीएससी राज्य कार्यालय रायपुर के परियोजना प्रबंधक श्री सुरेन्द्र दास एवं श्री रितेश शुक्ला द्वारा दिया गया। निर्धारित समयावधि के भीतर यदि कोई हितग्राही ई-केवायसी कराने से वंचित रह जाता है, तो उनके लिए 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 के मध्य संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ई-केवायसी कराने की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे शत-प्रतिशत हितग्राहियों का ई-केवायसी सुनिश्चित किया जा सके।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।