Spread the love

Mahasamund : शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग ने बताया कि कक्षा 7 वीं, 9वीं एवं 11वीं अंग्रेजी माध्यम में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वर्तमान में केवल बालकों के लिए 8 सीटें रिक्त हैं, जिनमें कक्षा 7वीं में 1 सीट तथा कक्षा 11वीं में 7 सीटें शामिल हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं 20 अप्रैल 2026 तक विद्यालय कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग परिसर में ही आयोजित होगी। यह परीक्षा बहुविकल्पीय होगी, जिसमें प्रश्न पत्र को पांच खंडों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक खंड से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइटhttps://emrsmahasamund.in/पर अवलोकन कर सकते हैं या कार्यालयीन समय पर विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग द्वारा सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।