रायपुर । कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में सोमवार (16 मार्च) को तहसील रायपुर अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया गया।

ग्राम मठपुरैना में आज अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। तहसीलदार श्री प्रकाश सोनी के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 15002/136 एवं 15002/28 की लगभग 0.365 हेक्टेयर एवं 0.0789 हेक्टेयर भूमि, तथा खसरा नंबर 196/2 की लगभग 0.204 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर मार्ग निर्माण एवं अन्य तैयार की जा रही थीं। प्रशासन द्वारा इन अवैध निर्माणों को हटाते हुए संबंधित स्थल पर कार्रवाई की गई।

साथ ही नगर निगम द्वारा उक्त भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।