चौपाल संदेश, GPM News । जिले में वृद्धजनों को आवासीय देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 हितग्राहियों की क्षमता वाले वृद्धाश्रम के संचालन हेतु 9 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त अशासकीय स्वैच्छिक संगठन, त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाएं तथा नगरीय निकाय कार्यालयीन समय में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक संगठन एवं संस्थाएं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग गुरुकुल परिसर गेट नंबर 5 पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गौरेला में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/  पर भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।