बीजापुर। जिले में माओवादियों के विरुद्ध संचालित प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों के अंतर्गत थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत 13 फरवरी 26 को केरिपु 196 वाहिनी एवं कोबरा 204 की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान चलाया गया।कार्यवाही के दौरान माओवादियों के द्वारा 2 अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम एवं पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन एवं अन्य माओवादी सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया।

बरामद सामग्री का विवरण

डेटोनेटर – 13 नग-गन पावडर – 11 किलोग्राम-प्लास्टिक ड्रम – 4 नग-स्टील ड्रम – 2 नग
लोहे का ड्रम – 2 नग माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं अन्य माओवादी साहित्य बरामद किया गया।
एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग कार्यवाही के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन में लगाकर रखे गये 13 नग बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये आइईडी तथा 1 नग डायरेक्शन आइईडी (लोहे के पाइप में निर्मित) मौके से बरामद किए गए।

बरामद सभी आइईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय/नष्ट किया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।