Raipur Nagar Nigam News, रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने गुरुवार (12 फ़रवरी) को नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर में नवगठित जल बोर्ड अधिकारियों के साथ अहम बैठक ली।
इस बैठक में नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंग फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, योगेन्द्र साहू, शुभम तिवारी की उपस्थित थे।
सभापति ने जल बोर्ड अधिकारियों को रायपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी लगभग 46 पानी टंकियो और जलागारो में प्रतिदिन सुबह शाम जल का पूर्ण भराव नियमित सतत मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने जल बोर्ड के अधिकारियों को कहा है कि प्रतिदिन नियमित रूप से शहर के विभिन्न जोनो के विभिन्न वार्डो में सुबह 6 बजे से और शाम 6 बजे से 1 घंटे फील्ड में रहकर पाईप लाईनो का सर्वे कर जल समस्या निरीक्षण कर उसका त्वरित निदान स्थल पर करवाने कार्यवाही करें। ताकि पेयजल वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से गर्मी में निरंतर जारी रहें और सभी लगभग 46 जलागारो और टंकियो से शहर के नागरिको को टेल एण्ड तक पर्याप्त प्रेशर से पानी मिल सके।
सभापति ने नगर निगम जलबोर्ड के सभी अधिकारियों को तत्काल गर्मी में सुगम पेयजल आपूर्ति की तैयारी व्यापक स्तर पर करने फील्ड पर जाकर पसीना बहाने और मेहनत की पराकाष्ठा करने का सुझाव दिया है।
सभापति ने अभियान चलाकर नगर निगम क्षेत्र के सभी जोनो और वार्डो में अवैध नल कनेक्शनो को विच्छेद कर उनका नियमितिकरण करवाकर उन्हें करारोपण में शामिल करने की कार्यवाही निगम हित में प्राथमिकता से करने जलबोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया है। सभापति ने जोनो की टीम के साथ फील्ड में पाईप लाईन सर्वे कर नालियों से गुजर रही पाईप लाईनो को तत्काल अभियान चलाकर शिफ्ट करने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के निर्देश जल बोर्ड के अधिकारियों को दिये है।